छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

35 पौवा देशी मदिरा मसाला किमती 3850/- रूपये के साथ प्रकाश निहाल गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 27.05.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत शिव मदिर के पास खालबाडा में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देश पर मुखबीर की सूचना पर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी प्रकाश निहाल पिता भागीरथी निहाल उम्र 39 वर्ष पता शिव मंदिर के पास खालबाडा थाना गुढियारी रायपुर के पास रखे एक सफेद नीला रंग के कपड़े के थैला में 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब रखा होना पाया गया जिस पर आरोपी गोकुल ताण्डी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला किमती 3850/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्र. 401/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी – प्रकाश निहाल पिता भागीरथी निहाल उम्र 39 वर्ष पता शिव मंदिर के पास खालबाडा थाना गुढियारी रायपुर

Related Articles

Back to top button