छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर पुलिस ने होली में हुड़दंग करने वाले आरोपी को भेजा जेल

थाना:- न्यू राजेन्द्र नगर  जिला:- रायपुर

सच तक इंडिया रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी आर पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) रायपुर के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में शरीर संबंधी अपराध में अंकुश लगानेएवं होली में हुड़दंग करने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 25/03 /24 को प्रार्थी टेकराम पैकरा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उमेश साहू कॉलोनी वासियों के साथ कॉलोनी में होली खेलते हुए कॉलोनी के गेट के पास आकर खड़ा था कि शाम करीबन 4:00 बजे कॉलोनी के गार्ड उमेश साहू एवं उसके 04 रिश्तेदार जिसका नाम नहीं जानता हूं बोला कि उमेश का मोबाइल खो गया है देखे हो क्या तो प्रार्थी द्वारा मुझे नहीं पता बोलने पर उमेश साहू एवं उनके चार रिश्तेदार एक राय होकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं उसमें से एक व्यक्ति वही पास में पड़े बस का डंडा एवं एक व्यक्ति कुर्सी उठाकर तथा एक व्यक्ति अपने कमर में पहने हुए बेल्ट निकाल कर प्रार्थी के साथ मारपीट किए हैं मारपीट से सिर में मारे एवं बीच बचाव करने आए मनोज कुमार साहू के साथ भी हाथ मुक्का एवं कुर्सी से मारपीट किए मारपीट करने से सर के सामने एवं पीछे तरफ कमर में चोट आया है की रिपोर्ट प्रार्थी टेकराम पैकरा द्वारा करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह का एवं डॉक्टरी मुलाइज कराया गया प्रार्थी टेकराम पैकरा को गंभीर चोट करने से धारा 307 भादवी जोड़ी गई गवाहों का कथन लिया गया है घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी का पता तलाश किया गया जो घर में उपस्थित मिले जिन्हें थाना लाकर पूछताछ कर कथन मेमोरेंडम लिया गया आरोपी उमेश साहू पिता कौशल प्रसाद साहू उम्र 24 वर्ष सा0 जोरा थाना भाटा गांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल अमलीडीह नंबर 1 थाना न्यू राजेंद्र नगर जिला रायपुर मारपीट करना स्वीकार करने पर तथा एक डंडा पेश करने पर आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आप सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत दिनांक 26/03/24 के 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण मैं दो अचारी बालक को अभीरक्षा में लेकर कर किशोर न्याय बोर्ड माना पेश किया गया है

अपराधक्रमांक-155/2024धारा:-294,323,506,307, 34 भादवि

नाम आरोपी :-  1 उमेश साहू पिता कौशल साहू उम्र 24 वर्ष सा0 ग्राम जोरा थाना भाटागांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता अमलीडीह महात्मा गांधी नगर गली नंबर 1 थाना न्यू राजेंद्र नगर एवं 2 औपचारी बालक

Related Articles

Back to top button