छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रायपुर पुलिस का कबाडियो के विरूद्ध अभियान
10 कबाडियों से कुल 3250 किग्रा अवैध स्क्रैप जप्त कर विभिन्न थानों में धारा 41(1-4)/379 भादवि. के तहत् की गई कार्यवाही

सच तक इंडिया रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में दिनांक 31.01.24 को कबाड़ियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अभियान के तहत 10 कबाडियों जिसमें थाना उरला क्षेत्र के कबाड़ी शिवनाथ यादव, आशीष दास एवं राजू साहनी , थाना धरसींवा क्षेत्र के कबाड़ी अमित सायतोड़े, मोहन सिंह ध्रुव, सम्पत सतपाल, नीरज कुशवाहा एवं मोहम्मद सादिर खान तथा थाना खमतराई क्षेत्र के कबाड़ी चंद्रकांत शाहा एवं प्रहलाद महेश्वर के विरुद्ध 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 3250 किग्रा स्क्रैप जप्त किया गया l यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी l



