रायपुर के रजत यादव ने पावरलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, दिल्ली में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के युवा खिलाड़ी रजत यादव ने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उन्होंने दिल्ली में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित WRPF पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

रजत यादव के दमदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में मौजूद दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी इस उपलब्धि से रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रजत की सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। सभी ने उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।
इस उपलब्धि के साथ रजत यादव ने एक बार फिर साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने में किसी से कम नहीं हैं।



