छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रात में अंधेरे का फायदा उठाकर 03 नग मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर नकबजन एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

आरोपी/अपचारी के कब्जे से चोरी की कुल 03 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 8,000/- रूपये।

आरोपी/अपचारी बालक के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 337/2024 धारा 457,380 भादवि. के तहत् की गई है कार्यवाही।

सच तक इंडिया रायपुर – चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में प्रार्थिया पंकजनी ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह दिनांक 11.06.2024 को रात्रि करीबन 11.00 बजे अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर सो रही थी तथा छत में इसकी बुआ एवं बहनें अपने अपने मोबाइलों को बिस्तर के किनारे रखकर सो रही थी। सुबह उठकर देखे तो मोबाइल फोन रखे हुए स्थानों में नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 337/2024 धारा 457,380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया गवाहों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अमित बंजारे एवं अपचारी बालक को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर चोरी गये 03 नग मोबाइल फोन को बरामद कराये। जिस पर आरोपी/अपचारी बालक के कब्जे से चोरी गये 03 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती करीबन 8,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार

01. अमित बंजारे पिता खिलावन बंजारे उम्र 18 साल पता गांधीनगर, थाना सिविल लाईन रायपुर l

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Related Articles

Back to top button