रात में अंधेरे का फायदा उठाकर टाउन हॉल में लगे साउंड सिस्टम चोरी करने वाला शातिर चोर गोलू पटेल गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये 02 नग साउंड बॉक्स एवं 01 नग आडियो मिक्सर कीमती करीबन 1,01,000/- रूपये किया गया है जप्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध 580/24 धारा 331(4), 305(2) बी.एन.एस. के तहत की गई है कार्यवाही।
सच तक इंडिया रायपुर – चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 05.11.2024 को प्रार्थी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह यश एल.ई.डी. टेक्नोलॉजी मंे स्टोर कीपर का काम करता है। 15 अगस्त त्यौहार के अवसर पर इसके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के टाउन हॉल में साउंड सिस्टम लगवाया गया था, जो किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 580/24 धारा 331(4), 305(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोलू पटेल को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 नग साउंड बॉक्स एवं 01 नग आडियो मिक्सर कीमती करीबन 1,01,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
गोलू पटेल पिता मुन्ना पटेल उम्र 30 साल पता दन्तेश्वरी मंदिर के पास, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती रायपुर।



