मोबाइल और पैसा लूट के मामले में 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, पहुंचे जेल

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। मोबाइल और पैसा लूट के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ,मोबाइल एवं नगदी 1000 रुपये जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार बाजारपारा गट्टासिल्ली के रहने वाले लच्छन सिंह महिलांग नगरी स्कूल से अपने घर ग्राम गट्टासिली अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था, इस दौरान तालपारा पुलिया के पास तीन अज्ञात व्यक्ति ने लच्छन सिंह महिलांग को रोका और नगदी 4000 रूपये एवं एक मोबाइल लूट कर भाग गए। प्रार्थी लच्छन सिंह महिलांग मि लूट की रिपोर्ट पर थाना दुगली में धारा 323,394,34 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दुगली पुलिस टीम एवं थाना नगरी पुलिस टीम ने संदेही आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। जिस पर संदेही महेश कुमार ध्रुव एवं आकाश ध्रुव, दिगेंद्र किरण ने पैसे एवं मोबाइल लूटना कबूल कर लिया । पुलिस को आरोपियों के पास से लूट के नगदी एक हजार रुपये मिला। जबकि बाकी के पैसे आपस में खर्च करना आरोपियों ने बताया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



