शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 35 पौवा, दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 8.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 5400 रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिक्री रकम 870 रूपये भी जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम चारभाठा के मोड़ के पास अवैध रूप से देशी मदिरा मशाला शराब बिकी करते आरोपी पवन कुमार महानदं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 पौवा देशी मदिरा एवं बिक्री रकम 600 रूपये जब्त किया। इसी प्रकार थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मारागांव में आरोपी यशवंत कुमार कमार को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 4.5 लीटर महुआ फूल से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
वहीं थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मारागांव में रेड कार्यवाही कर काजु राम कमार को अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 लीटर महुआ फूल से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।



