छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

270 सीटों के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्रवेश प्रारम्भ

विश्वविद्यालय के पोर्टल में किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन। प्रथम मेरिट सूची 8 जुलाई को होगी जारी।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महासमुन्द।  स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। यह महाविद्यालय रविशंकर विश्वविद्यालय के पोर्टल में सरल क्रमांक संख्या 938 पर दर्ज है। सत्र 2023-24 के लिए बी.ए., बी.एस.सी. (गणित) एवं कम्प्यूटर साईंस, बी.कॉम कम्प्यूटर प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रीता पांडेय ने बताया कि इस महाविद्यालय में प्रवेश हेतु 4 जुलाई से रविशंकर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गया है। महाविद्यालय द्वारा विषयवार प्रथम मेरिट सूची 8 जुलाई को निकाली जाएगी। मेरिट सूची, प्रवेश संबंधित कार्य फिलहाल शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा स्थित कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र बीए में अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं बीएससी गणित समूह, बीएससी कंप्यूटर साइंस एवं बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे 4 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इस वर्ष कुल 270 सीट स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें बी.ए. (कला संकाय) में 90 सीट, बी.एस.सी (गणित) में 60, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 60 एवं बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60 सीट शामिल है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से प्रदेश सरकार ने निजी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से ही उच्च शिक्षा निरंतर रखने की सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से प्रदेश के चार चयनित महाविद्यालयों में इस सत्र से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसमें से एक महासमुंद जिला शामिल है।

Related Articles

Back to top button