छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने की मुलाकात

सच तक इंडिया रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में मारवाड़ी युवा मंच की राजधानी शाखा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि मंच की राजधानी शाखा द्वारा 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटे-छोटे गांव के मंदिरों एवं असहाय लोगों के बीच दीप व तेल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच द्वारा दीप वितरण कार्य की सराहना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री को संरक्षक संजय रामविलास चौधरी एवं संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्वारा 2100 किट तैयार किया गया है, जिसमें 101 दीपक, रुई की बत्ती, हनुमान चालीसा और दिया जलाने के लिए तेल शामिल किए गए हैं। इस मौके संस्था के अध्यक्ष शेखर गोयल, संरक्षक योगेश अग्रवाल, संजय रामविलास चौधरी, सुनील रामदास, मुकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शुभम चौधरी, नीरज बिरमीवाल, आयुष मित्तल, अनिल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रमन सराफ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम आलोक कुमार और मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार ने पहुना में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं की कार्यप्रगति के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जारी रेल परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओ का तेजी से विकास और विस्तार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में जितनी भी रेल परियोजनाएं चल रही हैं, वो भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवपी दयानंद और बसवराजू एस उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button