मुंबई में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, एक की हालत गंभीर; 43 घायलों का चल रहा इलाज

सच तक इंडिया रायपुर मुंबई। आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, 43 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 31 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक अधिकारी का कहना है कि यह हादसा जिमखाना के पास सोमवार की शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है।
हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश- देवेंद्र फड़णवीस
घाटकोपर में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई के मुलुंद क्षेत्र में होने वाली अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


