प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्सराष्ट्रीय

बॉलीवुड एक्टर एक्टर वरुण धवन बनें पापा, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म

सच तक इंडिया रायपुर मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। गौरतलब है कि वरुण ने कुछ समय पहले नताशा के प्रेगनेंसी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। वरुण ने एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अपनी पत्नी नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए दिख रहे थे। तब से नताशा की प्रेगनेंसी सुर्खियों में बनी हुई थी। वरुण-नताशा के पेरेंट्स बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले नताशा को 3 जून की सुबह अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्हें लेबर पेन होने लगा था। पत्नी के साथ रहने के लिए एक्टर वरुण धवन ने अपने सारे काम-धाम को आगे शेड्यूल कर दिया है। अब ऐसे में फैंस एक्टर की ओर से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को एक निजी समारोह में शादी की। दोनों कोरोनोवायरस महामारी के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं एक्टर के काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के अलावा कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, जैकी श्रॉफ और फसराजपाल यादव सहित कई स्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button