बीजेपी के टैक्स आतंक से डरने वाली नही है कांग्रेस – भावेश बघेल

सच तक इंडिया रायपुर आईटी द्वारा भेजे गए 1823 करोड़ के नोटिस को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के भावेश बघेल ने इसे सरकारी संस्था की पावर का दुरुपयोग करना बताया उन्होंने ये कहा की प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की पुरजोर कोशिश कर रही है पर कांग्रेस पार्टी देश की सब से पुरानी राजनीतिक पार्टी है ये इन सब प्रकार के हथकंडे से डरने वाली नही है हम सब मिल कर इसका पुरजोर विरोध करते है और देश की जनता भी देख रही है और समझ रही की बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है ये बात जनता अच्छे से समझ चुकी है।बीजेपी द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के कृत्य से बीजेपी की ही छवि जनता के बीच में धूमिल होगी क्युकी सत्य परेशान हो सकता है पराजित कभी नही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अगर आईटी को नोटिस भेजना ही है तो कांग्रेस के साथ केंद्र की सत्ता में बैठी बीजेपी को भेजना चाइए क्युकी बीजेपी को 2017- 2018 1297 बिना नाम पता बताए 42 करोड़ जमा किए गए उसके लिए आईटी द्वारा किसी भी प्रकार का नोटिस या कोई कार्यवाही नहीं की गई।साथ ही इलेक्ट्रोल बॉन्ड की जानकारी साझा होने के बाद में बीजेपी द्वारा लिए गए चंदे भी जनता के सामने आ गए और जनता अब जागरूक हो गई है और बीजेपी की हार निश्चित है।



