छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बिटिया जन्मोत्सव 101 बेटियों के माता पिता का होगा सम्मान

शिक्षा,पत्रकारिता,पुलिस, साहस वकालत सहित अलग अलग क्षेत्र की 10 महिलाओं का होगा सम्मान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रायपुर। प्रदेश की बहुआयामी व प्रतिष्ठित संस्था नव सृजन मंच द्वारा बेटियो के जन्म को प्रोत्साहित करने वर्ष भर आयोजन किए जाते है चैत्र और शरद नवरात्रि में वृहद आयोजन कर आदि शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन करने जा रहा है 27 मार्च को सम्पन्न होने वाले बिटिया जन्मोत्सव के आयोजन में कार्यक्रम की मुख्यअतिथि पदमश्री श्रीमती फूलबासन यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता मेहर डी एस पी महिला थाना, और विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता शाह उद्योगपति रहेंगी, इस अवसर पर 101 ऐसी बेटियों का सम्मान किया जाएगा जो 6 माह के अंदर जन्मी है बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बेटियों के माता पिता को सम्मान पत्र के साथ बेटियों के लालन पालन की प्रारंभिक चीजे बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी साथ ही 101 कन्याओं का पूजन भी आदि शक्ति के रूप में किया जाएगा बिटिया के जन्म के बाद माता का पोषण कैसा हो इसकी जानकारी भी आहार विशेषज्ञ द्वारा एक सत्र के दौरान दी जाएगी साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर आजीवन मिलने वाली शासन की योजनाओ की जानकारी भी कार्यक्रम दौरान महिला बाल विकाश विभाग द्वारा दी जाएगी और उन्हें कार्यक्रम स्थल में ही जिन योजनाओ से जोड़ा जा सकता है उन योजनाओं से जोड़ा भी जाएगा जिसके लिए महिला एवं बाल विकाश के सहयोग से सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे नवरात्र आदि शक्ति के पूजन का दिन है सँस्था द्वारा 10 महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति सृजन सम्मान से किया जाएगा जिसमे अलग अलग क्षेत्र से कृति अग्रवाल व्यवसाय, संध्या शर्मा विधि, श्रुति सिंह पुलिस सेवा, स्वप्निल कर्महे कला, डा संध्या गुप्ता शिक्षा, याशी जैन साहस, रिंकी अरोरा स्वास्थ्य, मधुमिता पाल, पत्रकारिता, भारती मोदी समाज सेवा, मधु यादव शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बल पर मुकाम प्राप्त करने वाली 10 महिलाओं को नारी शक्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की संस्था बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने विगत 7 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है अब तक 7000 से अधिक परिवारों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया है,वर्ष में दो बार शरद नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में वृहद आयोजन होता है साथ ही बीच बीच मे सरकारी अस्पतालों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने आयोजन साल भर होते रहता है साथ ही नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन भी इस दौरान होता है जिसके लिए संस्था नवसृजन मंच के सदस्यगण जिनमे अमरजीत सिंह छाबड़ा,डॉ देवाशीष मुखर्जी,कांतिलाल जैन, किशोर महानन्द,सुनीता चंसोरिया,पदमा शर्मा,डॉ प्रीति सतपथी,डॉ रश्मि चावरे,डा युलेंद्र राजपूत,विनय शर्मा,राजेश साहू,मनोज जैन,नरेश नामदेव,श्रध्दा राजपूत,मनीषा बघेल,सविता गुप्ता,सौरभ कोतु सहित संस्था से जुड़े सदस्यगण इस आयोजन को सफल बनाने जूट हुए है।

Related Articles

Back to top button