छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृव में रेल रोको आंदोलन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में विशाल रेल रोको आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा रेल को रद्द करना और उसके निजीकरण के विरोध में रेलवे स्टेशन रायपुर में किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा की केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ आम जनता को परेशान कर सकती है और उनके पूंजी पति मित्रो की मदद कर सकती है उसे जनता की कुछ भी फिक्र नहीं है।
रेल रोको आंदोलन से हम केंद्र में बैठी मोदी सरकार को ये संदेश देना चाहते है की अब छत्तीसगढ़ की जनता आप की तानाशाई नही सहेगी और यहां से जल्द से जल्द रेल सुविधा को सुचारू रूप चलाए ताकि यहां की जनता को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।
आंदोलन मे मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button