छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

05 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पास गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 300 ग्राम गांजा किया गया है जप्त। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 53,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 64/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर -पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.02.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अन्तर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 02 के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू, एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अशीष सैनी निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 05 किलो 300 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 53,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 64/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी– आशीष सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 20 साल निवासी शोभापुर थाना कगरखेडा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज , एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि प्रेमराज बारीक, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. संदीप सिंह, विरेन्द्र बहादुर, प्रकाश पात्रे तथा थाना टिकरापारा से सउनि शंकर लाल साहू, आर. महेश महानदं, सुखचंद निषाद एवं आर. राजेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button