छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पीएम मोदी आज आएंगे छत्तीसगढ़, आज और कल अलग-अलग जिलों में करेंगे तीन चुनावी सभा

सच तक इंडिया रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। PM मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं, जहां वो अलग-अलग जिलों में 3 सभाएं भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बीजेपी नेता PM मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 2:45 बजे सक्ती पहुंचेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे 4.50 बजे धमतरी में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर लौट आएंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 24 अप्रैल को सरगुजा में चिंतामणि महाराज के पक्ष में सभा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट से जबलपुर हुये रवाना।

Related Articles

Back to top button