पार्षद चुनाव के लिए काली माता वार्ड से उमा वर्मा ने पेश की दावेदारी

रायपुर/नगरीय निकाय चुनाव के लिए काली माता वार्ड क्रमांक 12 के वार्ड पार्षद हेतु शक्ति नगर निवासी उमा वर्मा ने विधायक उत्तर श्री पुरंदर मिश्रा के पास अपनी दावेदारी पेश की। उमा वर्मा स्व सहायता महिला समूह से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। वार्ड के चुनाव के लिए सभी वार्ड वासियों के समर्थन मिलने के बाद उमा वर्मा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वार्ड में पहली बार महिला आरक्षण हुआ है। उमा वर्मा के दावेदारी करने के बाद से वार्ड में अब हलचल तेज है। कुर्मी समाज से संबंध रखने के साथ उमा वर्मा बतौर सामाजिक कार्यकर्ता अपनी भूमिका बांधे हुए हैं। वार्ड के महिला आरक्षण होने के बाद से ही वार्ड वासियों के बीच उमा वर्मा पार्षद प्रत्याशी के लिए पहली पसंद है। मंगलवार को विधायक पुरंदर मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर उन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वार्ड चुनाव में उमा वर्मा के साथ अभी से भारी जन समर्थन देखने को मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



