छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने किया बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

सच तक इंडिया रायपुर, 08 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button