छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑफिसर्स रेस्ट हाउस/बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

सच तक इंडिया रायपुर– 29 मई 2024 पीआर/आर/दिनांक 29 मई 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, टी आर डी, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ ऑफीसर्स रेस्ट हाउस/बीएमवाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्पैड से बचाव के लिए बरती जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, सिग्नल एवं पॉइंट की विफलता एवं रिले रूम में कार्य करने के दौरान सिग्नल तथा परिचालन कर्मचारियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, ग्रीष्मकालीन पेट्रोलियम एवं कार्य क्षेत्र की संरक्षा, असमान लोडिंग हाॅट एक्सेल एवं ब्रेक वाइंडिंग की पहचान एवं निवारण , पावर ब्लॉक एवं एक से अधिक मशीन एक ही ब्लॉक सेक्शन में कार्य करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, अग्निशमन यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन तथा प्राथमिक उपचार पेटी का प्रदर्शन ।

इस संरक्षा सेमिनार में श्री त्रिनाथ मोहंती , संरक्षा सलाहकार/विद्युत, श्री शंकर लाल पटेल, संरक्षा सलाहकार/सिग्नल एवं दूरसंचार, श्री भूपेश साहू, संरक्षा सलाहकार/यांत्रिक के साथ साथ सी डी टी आई/ श्री वर्मा। सी एल आई/बीएमवाई श्री तराम एवं ट्रेनिंग स्कूल का इंस्ट्रक्टर/श्री बागडेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 82 लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button