छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में सवार तीन लोगों को रौंदा, मौके पर ही मौत

सच तक इंडिया रायपुर कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में बीती रात बडा हादसा हो गया. रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जहां घटना स्थल पर ही तीनों को मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद राहगीरों की लगी भीड़ ने चक्काजाम किया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास थाना चौकी से भी पुलिस बल बुलाया गया है. घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

Related Articles

Back to top button