छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

जे के फाउंडेशन ने पुलिस के जवानों को बांधी राखी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जे के फाउंडेशन के पदाधिकारी अध्यक्ष जया रेड्डी,रायपुर कोडिनेटर विजया लक्ष्मी, छत्तीसगढ सह कोडिनीटर अभिलाषा राठौर, रायपुर सह कोडिनेटर्र रम्भा साहू और जे के फाउन्डेशन के सभी सदस्यगण रक्षा सूत्र के पावन पर्व पर रायपुर के गुढ़ियारी थाने में सभी पुलिस के भाइयों को राखी बांधी और पुलिस बंधुओं से रक्षा का वचन लिया।

रायपुर कोऑडिनेटर विजया लक्ष्मी ने बताया जे के फाउंडेशन के द्वारा गरीबों को कम्बल , साड़ी , वृद्धाश्रम में भोजन कराना गरीब बच्चो कॉपी पेन बुक्स प्रोवाइड करना ऐसे वर्क फाउन्डेशन के द्वारा किया जाता रहा और आज जनता के रक्षक पुलिस बंधुओं को राखी बांधा।इसके लिए मैं अध्यक्ष जया रेड्डी बधाई देती हूँ।

स्टेट कोऑडीनेटर अभिलाषा राठौर ने बताया हमारा फाउन्डेशन में गरीब बच्चियों और महिलाओं को ब्यूटीशियन के साथ सिलाई कढ़ाई का भी काम फ्री में किया जाता है और इस राखी में पुलिस भाईयो से हम अपनी बहनों और हमारी रक्षा के मांग करते है।

कार्यक्रम में रायपुर सह कोडिनेटर रम्भा साहू, उमा, पी राजेश्वरी, पी लक्ष्मी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button