प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड,घर के मुखिया ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर खुद कर ली खुदखुशी

सच तक इंडिया रायपुर छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी भी कर ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जान बचाकर भाग निकला एक बच्चा

मरने वालों में आरोपी की पत्‍नी और परिवार के सदस्‍य शाम‍िल हैं। आरोपित ने भाई के एक बच्‍चे पर भी हमला किया था, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग आसपास के घरों में ही रहते थे।

मानसिक विक्षिप्त था आरोपी: पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। वह नशे का आदी तो नहीं था इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपित का पत्‍नी से विवाद था। विवाद के दौरान ही यह घटना हुई।

वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव बिखरे पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंचकर शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज रही है।

बीते 21 मई आरोपी की हुई थी शादी

आरोपित ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, इसके बाद मां बहन, भाई भाभी, भतीजे भतीजियो को मारा। एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बीते 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला।

Related Articles

Back to top button