छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
बीजापुर : पीडिया के जंगलों में 11 घंटों से मुठभेड़ जारी,अब तक 8 नक्सलियों को किया ढेर

सच तक इंडिया रायपुर बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में 11 घंटों से जारी मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. घटनास्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस विभाग में पदस्थ विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआजी, एसटीएफ, कोबरा और CRPF के करीब 1200 जवान निकले हैं. बड़े नक्सल लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था. गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में 11 घंटों से मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर पर बस्तर आईजी, डीआईजी समेत तीन जिलों के एसपी नजर जमाए हुए हैं.



