छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: कुएं में गिरने से 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस से गई जान ,सीएम साय ने जताया दुःख

सच तक इंडिया रायपुर जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में कुंए में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, लकड़ी के गिरने की वजह से एक व्यक्ति कुंए में उतरा, लेकिन वापस निकलकर नहीं आ पाया। उस व्यक्ति को बचाने के लिए 4 लोग और काल के गाल में समा गए हैं। लंबे समय से ढके होने की वजह से कुंआ जहरीला गैस बन गया था। यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।




