छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

सच तक इंडिया रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों की कायराना करतूत फिर देखने को मिली है. नक्सलियों ने धारदार हथियार से निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना थाना बासागुड़ा क्षेत्र के ग्राम पुतकेल की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नक्सलियों ने पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 वर्ष को रात में मौत के घाट उतारा है. घटना स्थल पर माओवादियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है, जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है. बासागुड़ा पुलिस मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही।

लोगों में दहशत का माहौल

नक्सलियों ने हत्या के बाद पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया है। वहीं इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का महौल है।

Related Articles

Back to top button