छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने ITSA हॉस्पिटल के शुभारंभ की बधाई दी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ITSA हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सादर सहभागिता की और हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुनील बलानी जी को इस उत्कृष्ट पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। यह हॉस्पिटल अत्यंत सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो मरीजों की हर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

विशेष रूप से अस्पताल का पीडियाट्रिक विभाग (बच्चों का विभाग) बहुत ही सुंदर, स्वच्छ और बच्चों के अनुकूल वातावरण में निर्मित किया गया है, जिससे बच्चों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस विभाग की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही।

इस उद्घाटन समारोह में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी, कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया जी, वरिष्ठ सदस्य श्री सरल मोदी जी तथा उपाध्यक्ष श्री राजू तरवानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने अस्पताल की गुणवत्ता एवं समाज के प्रति इस योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्णv पहल बताया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इस नए हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button