छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चांपा- सक्ति रोड़ पर बड़ा सड़क हादसा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राधेश्याम पटेल

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा से सक्ति रोड़ पर ग्राम जर्वे में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुरदा ग्राम के रितेश खांडे नामक व्यक्ति उम्र 22 वर्ष जो दशकर्म से अपनी मोटर साइकिल से आ रहे थे उसे बरपाली के अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा जोरदार ठोकर मार दी। व्यक्ति को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।आक्रोषित ग्रामीण परिवार ने चक्का जाम कर दिया है, मौके पर सम्बंधित थाने के सिपाही पहुँच गए हैं, पुलिस द्वारा चक्का जाम खोलने ग्रामीणों से बात की जा रही है।दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सक्ति के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा, घायल व्यक्ति ही हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस द्वारा अभी पूरी जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button