छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुरुकुल महिला महाविद्यालय के द्वारा कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्र के लिए युवाओं को मिला सुनहरा मौका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के द्वारा एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया जिसमें मार्केटिंग हेड,मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, ऐडमिशन काउंसलर, टेलीकॉलर और पॉडकास्ट एंकर जैसे विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई इस कैंपस इंटरव्यू में बीएससी, बीकॉम , M.Com ,पीजीडीसीए और बीसीए की अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या गुप्ता जी ने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू हमारे छात्राओं की योग्यता और और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी से हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया अपने संवाद कौशल, मार्केटिंग ज्ञान और आत्मविश्वास से आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के इंटरव्यूअर्स को प्रभावित किया l मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और टेलीकॉलर के पदों पर सबसे अधिक आवेदन देखे गए। वहीं पॉडकास्ट एंकर की भूमिका ने क्रिएटिव छात्रों को विशेष रूप से आकर्षित कियाl
आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के इंटरव्यूअर्स ने बताया कि हमें ऐसे युवाओं की तलाश है जिसमें केवल मार्केटिंग का ज्ञान होना ही नहीं बल्कि जिसकी संवाद शैली भी अच्छी होl पॉडकास्ट एंकर की भूमिका भविष्य का मार्केटिंग टूल बनती जा रही है। इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले 70% से अधिक छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया और मौके पर ही इंटर्नशिप/ जॉब ऑफर किया गयाl गुरुकुल महिला महाविद्यालय आने वाले समय में ऐसे और कैंपस इंटरव्यू की योजना बना रहा है ताकि छात्राओं को उद्योग जगत से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेl

Related Articles

Back to top button