छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

केंद्र आबंटन मिलते ही रसोईयों का मानदेय वितरण : नीलू ओगरे

सच तक इंडिया रायपुर प्रदेश के 87500 रसोईयों के संगठन ने एक ज्ञापन पत्र मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग को 23/09/24 को दिया था। उसमें रसोईयों के विगत माह के वेतन प्रदान करने की मांग रखी गई थी। लिखित ज्ञापन का प्रति उत्तर दिनांक 24/09/24 को संगठन को प्राप्त हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें विभाग की ओर से बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 का केंद्रीय आबंटन अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही वह आबंटन विभाग को प्राप्त होगा अविलंब समस्त रसोईयों को वेतन प्रदान कर दिया जावेगा। ज्ञात हो रसोईयों को केंद्रीय योजना के कर्मचारी होने के कारण उनके वेतन हेतु केंद्र सरकार द्वारा बजट प्रदान किया जाता है।

पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रान्त प्रमुख नीलू ओगरे ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द बजट प्रदान करने का निवेदन किया है। श्री मति ओगरे ने कहा है आगामी दिवस में वे सभी समस्त सांसदों से इस बजट के विषय मे मुलाकात कर, बजट शीघ्र प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से पहल करते हुए पत्र लिखने की प्रार्थना करेंगे।

Related Articles

Back to top button