छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने की मांग……पानी पीकर 48 घंटे के लिए सत्याग्रह पर बैठे….

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में टोल प्लाजा पर पैसे लिए जाते हैं, लेकिन उसके बदले जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल रही हैं। इसलिए कुम्हारी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ लड़ाई छेड़ दी है। उन्होंने टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर 48 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुकेश तिवारी दुर्ग में साईं बाबा के मंदिर के नाम से साईं सृष्टि जन कल्याण संस्थान चलाते हैं। इस संस्था से जुड़कर वो वहां गरीबों को भोजन खिलाते हैं। वो 11 सिंतबर से कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठे हैं। मुकेश ने 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करेंगे। इसके बाद भी यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो जल ग्रहण करना भी बंद कर देंगे।

मुकेश तिवारी ने साईं सृष्टि जन कल्याण संस्थान की ओर से 10 सितंबर को दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को एक पत्र लिखा था। उसमें उन्होंने टाटीबंध, रायपुर से नेहरू नगर, भिलाई तक बनी फोरलेन पर स्थित टोल की वसूली को बंद करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि, इसके लिए कुम्हारी में एक टोल प्लाजा बनाया गया था। वहां टोल की अवैध वसूली की जा रही है, लेकिन सड़क की मरम्मत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुकेश तिवारी का कहना है कि, रायपुर से भिलाई तक बनाई गई फोरलेन मार्ग का निर्माण बीओटी पद्धति पर किया गया था। इसके तहत कुम्हारी और कोसानाला भिलाई में टोल वसूली के लिए दो अलग-अलग टोल नाके बनाए गए थे। इस निर्माण को 20 साल बीत जाने के बाद भिलाई का टोल प्लाजा तोड़ दिया गया, लेकिन कुम्हारी का टोल नाका नहीं हटाया गया। यहां अभी भी वाहन चालकों से अवैध टोल वसूली रही है।

मुकेश तिवारी ने कुम्हारी में एक टेंट लगाकर अपना सत्याग्रह शुरू किया है। आज उसका दूसरा दिन है। कल से वो जल भी ग्रहण करना बंद कर देंगे। समाज हित में उनकी इस दृढ़ निश्चय मांग के साथ धीरे धीरे अब स्थानीय और अन्य लोग जुड़ने लगे हैं। सभी का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की इस टोल प्लाजा को हटा नहीं दिया जाता,

Related Articles

Back to top button