कार्यकारी निदेशक ने सटीक कृषि विकास केंद्र के कार्यों को सराहा

सच तक इंडिया रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित भारत सरकार की परियोजना सटीक कृषि विकास केंद्र PFDC फल विज्ञान विभाग में कार्यकारी निदेशक आनंद जामारे का भ्रमण हुआ .कार्यकारी निदेशक द्वारा सटीक कृषि विकास केंद्र में संचालित विभिन्न अनुसंधान जैसे सुरक्षित खेती में स्ट्रॉबेरी , अनानास व खुले में अमरूद व केला अनुसंधान का जायजा लिया सटीक कृषि विकास केंद्र में संचालित सभी अनुसंधान कार्यों का प्रशंसा किया. साथ ही डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों को दी जा रही तकनीकी जानकारी से किसानों से चर्चा की कार्यकारी निदेशक द्वारा संचालक अनुसंधान डॉ विवेक त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में संचालित इस परियोजना के बारे में चर्चा की ज्ञात हो उद्यानिकी की नवीनतम बागवानी तकनीक का प्रदर्शन उक्त केंद्र में संचालित है .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सटीक कृषि विकास केंद्र के प्रमुख अनुवेशक डॉक्टर घनश्याम साहू ने बताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के किसानों हेतु उपयुक्त नवीनतम तकनीक की जानकारी ,प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन करते आ रहे हैं जिससे छत्तीसगढ़ के कृषकों को उद्यानिकी की तकनीकी जानकारी हेतु लाभान्वित करते आ रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी किसान उक्त परियोजना से लाभ ले रहे हैं भ्रमण के दौरान परियोजना सहयोगी डॉ मुकेश कुमार एवं डॉक्टर कुमुदिनी उपस्थित थे




