छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकल चोरी करने वालlआरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर -दिनांक 28.02.2024 को दोपहर करीबन 02:00 बजे प्रार्थी अपनी मोटर साइकिल होंडा साइन क्रमांक CG -04 KT- 2281 को परवेस गैस गोदाम के बाजू में खड़ी किया था कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर साइकिल को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 63/ 2024 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता लेते हुए थाना प्रभारी कबीर नगर को चोरी गई वाहन एवं अज्ञात आरोपी चोर के संबंध में पता तलाश करने निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में थाना कबीर नगर द्वारा मुखबिर लगाकर मोटर साइकिल एवं अज्ञात आरोपी चोर का पता तलाश किया जा रहा था कि पता तलाश दौरान आरोपी शंकर शेट्ठी पिता नागप्पा सेट्ठी उम्र 19 निवासी कुंदरापारा गुढ़ियारी रायपुर को संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उक्त होण्डा साइन वाहन को चोरी कर छुपाकर रखना बताए। आरोपियों से चोरी गई उक्त वाहन मो.सा. होण्डा साइन क्रमांक CG- 04, KT- 2281 को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी
1 शंकर सेट्ठी पिता नागप्पा सेट्ठी उम्र 19 वर्ष, निवासी- कुंदरापारा गुढ़ियारी बिट्टू का मकान, थाना गुढ़ियारी रायपुर

Related Articles

Back to top button