छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एक व्यक्ति को कैश 10,00,000 (दस लाख) रुपये के साथ पकडनें एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द करने के संबंध मे

सच तक इंडिया रायपुर दिनांक.04.2024 को मंडल टास्क टीम रायपुर 1 एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर महोदय के मार्गदर्शन में तथा पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व में उप.निरीक्षक केबी गुप्ता सहायक उप निरीक्षक डी.के वर्मा प्रधान आरक्षक पी.के मेश्राम प्रधान आरक्षक जे. एल. कौशल के साथ गाडी संख्या 12069 जनशताब्दी एक्स्प्रेस को प्लेटफॉर्म 01 में जांच के दौरान कोच संख्या सी-03 से उतर कर बाहर जाते हुए एक व्यक्ति को सीढ़ी के पास रोका गया नाम पता पूछने पर जितेंद्र बोरकर पिता अशोक बोरकर उम्र 40 वर्ष निवासी चंदन आवास 4/50 राजकिशोर नगर बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ( छत्तीसगढ़) बताया उसके पास रखे नीले रंग बैग के बारे में पूछने पर बैग में कैश होना बताया और कैश ₹10,000,00 (दस लाख) होना बताया उक्त कैश ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जानकारी अविलंब वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया जहां अविलंब उडन दस्ता विधान सभा रायपुर उत्तर क्षेत्र के उडनदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम को जानकारी दिया गया। उक्त सूचना पाकर उडनदस्ता टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पहुंचकर उक्त कैश ₹10,000,00 ( दस लाख रुपये) को उपस्थित गवाहों के समक्ष गिनती कर मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया। तथा जप्ती एवं कार्यवाही की सूचना डिप्टी डायरेक्टर आयकर 2 नया रायपुर को मेल के माध्यम से सूचित किया गया l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button