छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आप ने मांगा जवाब, व्यक्तिगत कार्यक्रम में सरकार के खजाने से 97 लाख का भुगतान क्यों हुआ

मामला अरुण साव के भांजे के कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 97 लाख के भुगतान का है


रायपुर।
रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय और प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से जवाब मांगते हुए कहा है कि जैसा कि मीडिया में खबरे आ रहीं हैं कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे के तेरहवीं के कार्यक्रम बेमेतरा में 97 लाख रुपए का भुगतान किया गया जो पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया गया है मतलब कि सरकारी पैसा खर्च किया गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार सिर्फ कार्यक्रमों में व्यस्त है प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, किसानों को कभी खाद कभी यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार,क़ानून व्यवस्था ख़राब है प्रदेश को भाजपा ने चाकूगढ़ बना दिया है।हर तरफ खुदी हुई सड़के हैं लेकिन केंद्र के रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साय जी को यह सब नहीं दिखता उन्हें प्रदेश में सुशासन ही दिखता है। पिछले 2 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आम आदमी पार्टी की मांग है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव इस पर अपना स्पष्टीकरण दें कि क्या सही है और क्या गलत। इस मामले में सरकार और मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री का मौन रहना स्पष्ट इशारा करता है की दाल में कुछ काला है। अगर अगले 2 दिनों में स्पष्टीकरण नहीं दिया तो सोमवार को आम आदमी पार्टी इस्तीफे की मांग करेगी। और छत्तीसगढ़ की जनता स्वतःसमझ जाएगी कि यह जो आरोप लग रहे हैं वह सच है और छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत का पैसा भाजपा के मंत्री अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च कर रहे हैं। इस तरह के भ्रष्टाचार को आम आदमी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button