प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी… इन स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों की होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार सोनपुर रेल मंडल ने उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा, दिघवारा सहित दो दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को अब अनारक्षित (जनरल) टिकट इन एजेंटों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

तीन साल के लिए होगी नियुक्ति

मंडल ने एजेंटों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत निर्धारित कमीशन पर टिकट जारी करने की सुविधा दी जाएगी। रेल मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की जाएगी। इस अवधि में एजेंट संबंधित स्टेशन पर अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे और यात्रियों की टिकट संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

अंतिम तिथि : इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, साधारण डाक, कोरियर अथवा हाथों-हाथ कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता : नियुक्ति के लिए मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।

लाभ : रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान होगा।

दस्तावेज : उम्मीदवारों को चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, उम्मीदवार के नाम से बनाया गया डिमांड ड्राफ्ट, स्व-अभिप्रमाणित फोटो तथा अन्य आवश्यक कागजात आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।

इन स्टेशनों पर होगी तैनाती

सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत गरौल, हाजीपुर, महानार रोड, खगड़िया, सेमापुर, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया, महेशखूंट, कढ़गोला रोड, कुर्सेला, नारायणपुर, लाखो, तेघड़ा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर सहित कई अन्य स्टेशनों के लिए एजेंटों की तैनाती की जाएगी। यह कदम ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर के स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट खरीदने में अतिरिक्त सहूलियत प्रदान करने और टिकट वितरण प्रणाली को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button