छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर नाबालिग से रेप……रायपुर में युवक ने लड़की के घर के पास मजदूरी भी की…

सच तक इंडिया रायपुर रायपुर में एक युवक ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। उससे मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। दोस्ती बढ़ी तो आरोपी उसके घर के पास सड़क बनाने के काम में मजदूरी करने आया। फिर दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद 6 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के घरवालों को पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। नाबालिग पीड़िता के घर वालों ने 3 मई को थाने में शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि कलाई गांव का रहने वाला सुरेंद्र लोधी (23 वर्ष) ने उनके नाबालिग बेटी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन पर भी बातचीत करने लगे, जिससे दोस्ती गहरी हो गई।

इस दौरान सुरेंद्र पीड़ित लड़की के घर के पास हो रहे सड़क निर्माण में मजदूरी करने लगा। यहां से दोनों के बीच मेल मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। युवक ने नाबालिग को धीरे से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों दिसंबर 2023 से लेकर 2 मई 2024 तक, करीब 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहे। इस बीच आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच ये बात लड़की के घर वालों को पता चल गई। उन्होंने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयान कर दी। जिसके बाद पूरा मामला आरंग थाना पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही आरोपी सुरेंद्र लोधी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button