छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पं.प्रदीप मिश्रा 9 से करेंगे शिव महापुराण कथा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक, आयोजन समिति प्रमुख बसंत अग्रवाल ने दी जानकारी

रायपुर। 9 नवंबर से 13 नवंबर तक गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने कथा स्थल पर जाकर आयोजन समिति के साथ बैठक की। इसमें यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने वहां पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था और समिति के वॉलेंटियर के साथ सहयोग करने का भरोसा दिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी के साथ आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन, क्षेत्रवासी और स्थानीय महिलाएं सहयोग दे रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में आयोजन समिति के प्रमुख बसंत अग्रवाल, आशु सिंघानिया, दीनानाथ शर्मा, महेश शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, शिव ठाकुर, अन्नू साहू, सुंदर जोगी, विजय जडेजा, दाऊ लाल साहू समिति के सदस्य, युवजन और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय डाक विभाग दिनांक 09 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी प्रमुख कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम का आयोजन किये जाएगें। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के
दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्राहको को डाक विभाग की नियमित सेवाओं के साथ ही नई सेवाओं की जानकारी भी दी जायेगी ।

कार्यक्रम निम्न प्रकार है….
09-10-2022 रविवार विश्व डाक दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ ),10-10-2022 सोमवार वित्तिय शक्तिकरण दिवस (बचत बैंक /आइपीबी / पीएलआई / आरपीएलआई), 11-10-2022 मंगलवार फिलाटेली दिवस, 12-10-2022 बुधवार मेल एवं पार्सल दिवस,13-10-2022 गुरुवार अन्त्योदय दिवस

विश्व डाक दिवस:
दिनांक 09.10.2022 को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर / पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया जावेगा ।

वित्तिय सशक्तिकरण दिवस:
दिनांक 10.10.2022 को प्रधान डाकघरों व उपडाकघरों के स्तर पर बचत बैंक योजनाओं का लाभ आम जनता के बीच पहुंचाने व अधिकाधिक बचत खाते खोलने के प्रयास किये जावेगें। इस अवसर पर रायपुर संभाग में माननीय श्री सुनील सोनी सांसद रायपुर, एवं डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रायपुर के अतिथ्यि में स्थान डॉ. अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन, गुढ़ियारी, रायपुर में सुकन्या समृद्धि योजना का सुकन्या महोत्सव 2022 मनाया जा रहा है। जिसमें जनता के बीच सुकन्या समृद्धि खातों की जानकारी जनता को देते हुए अधिक से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोलने के प्रयास किये जाऐगे। दिनांक 28.09.2022 को भी कांकेर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया गया।
आई०पी०पी०बी० से संबंधित ब्रांच एवं एक्सेस प्वाइंट के माध्यम से अधिक से अधिक डिजिटल खाते खुलवाने हेतु प्रयास किया जायेगा। डाक जीवन बीमा / ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का अधिक से व्यवसाय प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालयों में मेलों का आयोजन किया जायेगा।

फिलाटेली दिवस:
दिनांक 11.10.2022 को फिलाटेली दिवस के अवसर पर फिलाटेली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं क्वीज, फिलाटेली सेमीनार और वॉकशाप का आयोजन स्कूलों में किया जावेगा।

मेल और पार्सल दिवस:
दिनांक 12.10.2022 को मेल और पार्सल दिवस पर डाक वितरण सुधार हेतु वर्कशाप सभी संभागों में पोस्टमास्टर एवं डिलीवरी कर्मचारियों के साथ व्हीसी के माध्यम से संचालित किया जावेगा। डिलीवरी स्टाफ द्वारा पोस्टमैन मोबाईल ऐप के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जागरूक किया जावेगा। इस दिवस पर कस्टमर मीट का आयोजन किया जाएगा। निदेशालय द्वारा प्रश्नोत्तरी आयोजित में SA स्टाफ के लिए किया जावेगा।

अंत्योदय दिवस:
दिनांक 13.10.2022 के अवसर पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र / आधार इनरोल/अपडेशन एवं गंगाजल वितरण सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दिवस Direct Benefit Transfer (DBT), Social Security Pensions, Jan Suraksha Scheme(PMJJY, POMSBY, APY), Sukanya Samiridhi Accounts, AePS and other prorducts के बारे में जानकारी दी जावेगी।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

9 अक्टूबर को एफएफडब्ल्यू रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, रेसलर्स आजमाएंगे अपना ज़ोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में भारत का सबसे बडा रेसलिंग महासंग्राम एफएफडब्ल्यू का आयोजन 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रायपुर के इनडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब रायपुर में होगा। जिसमे देश विदेश के जाने माने रेसलर्स जीतने के लिए अपना ज़ोर आज़माते दिखाई देंगे। इस फाइट में अपको टेबल, चेयर, ट्यूबलाईट, हॉकी,डन्डे जैसे प्राप्स का इस्तेमाल देखने को मिलेगा।
बता दे, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम भूपेश बघेल, और महापौर एजाज ढेबर शामिल होंगे साथ ही साथ बालीवुड से फिटनेस आइकोन साहिल खान भी इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र शहर वसियों के लिए बना है

Related Articles

Back to top button