छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आदतन आरोपी खीरसिंधु नायक जेल से छूटने के बाद धारदार चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते धारदार चाकू के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा इस घटना के पूर्व दिनांक 15.07.2024 को रायल पब्लिक स्कूल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ गाली गुप्तार कर मारपीट किये थे जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध मारपीट एवं बलवा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 18.07.2024 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी बलवा के प्रकरण से छूटने के बाद पुनः दिनांक 03.08.2024 को मठपुरैना ठाकुरदेव मंदिर के पास आने जाने वाले लोगो को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा था।

घटना के संबंध में मुखबीरों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू से साथ किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के विरूद्ध किया गया थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 614/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध ।

सच तक इंडिया रायपुर विवरण- दिनांक 03.08.2024 के 15:30 बजे थाना टिकरापारा को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई की मठपुरैना ठाकुर देव मंदिर तालाब पार के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम तैयार किया गया टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आरोपी खीरसिधु नायक पिता शत्रुघन नायक उम्र 23 साल निवासी मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नंबर 15 मकान नंबर 14 थाना टिकरापारा रायपुर के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध 614/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी– खीरसिधु नायक पिता शत्रुघन नायक उम्र 23 साल निवासी मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नंबर 15 मकान नंबर 14 थाना टिकरापारा रायपुर छ.ग.

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक रेशम लाल काटले, एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button