हिन्दू नववर्ष में राजधानी में बहेगी राम नाम की गंगा
जय श्री राम के नामों से गुंजेगा शहर विशाल शोभा यात्रा में हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी होंगे शामिल

गाजे बाजे, ढोल नगांड़ों, हाथी घोड़ो के साथ निकलेगी झांकी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर! दिनांक 06.04.2024 को धार्मिक संस्था राम राज परिवार के संयोजक प्रदीप साहू ने कहा कि देश की सबसे बड़ी धर्म शक्ति के हिन्दु नव वर्ष के पवित्र अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 08 अप्रैल 2024 को शाम 05 बजे सप्रे शाला मैदान से राजधानी के प्रमुख मार्ग सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती माता चौक, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए बुढ़ापारा में समापन होगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों धर्म प्रेमी शामिल होंगे विशाल शोभा यात्रा में महाराष्ट्र का ढोल बनारश का डमरू ढोल, उड़िशा का सम्बलपुरी महशुर बाजा एवं छ.ग. की संस्कृति के अनुरूप राऊत नाचा पंथी नृत्य, सुवा नृत्य एवं राजधानी के प्रमुख अखाड़ा डी.जे. धुमाल हाथी-घोड़े से सजी झांकी एवं श्री राम दरबार की मनमोहक झांकी आकर्षण का केद्र रहेगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार उ.प्र. के आयोध्या में विराजमान भगवान राम की मूर्ति के प्रतिरूपेण 15 फीट के हुबहु मूर्ति बनकर हो रही है तैयार जो विशाल शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा जो कि भगवान श्री राम के दर्शन के लिए और विशाल शोभा यात्रा में शामिल होने के आतुर होगी।
राम राज परिववार के अध्यक्ष अजय गवली ने कहा कि हिन्दु नववर्ष हमारी धार्मिक संस्कृतिक विरासत है जिसे संजोय एवं बनाए रखना हम सभी हिन्दु धर्म के अनुयाईयों का कर्तव्य है इसलिए हमारे राम राज परिवार द्वारा हिन्दु धर्म सनातियों को एकत्रित एवं संगठित करने के लिए यह विशाल शोभा यात्रा हिन्दु नववर्ष के पावन अवसर पर किया जा रहा है जिसमें हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी शामिल होंगे इस विशाल शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संरक्षक विजय गोलु गवली, महेन्द्र सिंघानिया, /अध्यक्ष अजय गवली/संयोजक प्रदीप साहू/प्रमुख सलाहकार अमन मंडावी, धीरज बवंकर, अभय शर्मा रोहित प्रधान आदि द्वारा जोरो शोरो से तैयारी की जा रही



