छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी गोविन्द राज गिरफ्तार

निजात अभियान के तहत मंदिर हसोद पुलिस की कार्यवाही

सच तक इंडिया रायपुर विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में दिनांक 09.04.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर मंदिर हसौद से चन्दखुरी की तरफ से जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को आर्शीवाद डेयरी ग्राम कुरूद डेम के पास नाकेबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गोविन्द राज थाना बेलगडा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 190 पौवा अंग्रेजी शराब, 96 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन हीरो मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक सीजी 04 पीएफ 6916 जुमला कीमती लगभग 76220/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 330/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -गोविंद राज पिता बादाम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगडा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश हॉल- ग्राम मुरेठी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

Related Articles

Back to top button