छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर -दिनांक 21.03.2024 को को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर डुमर तालाब के पास कुकुर बेड़ा मे एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना सरस्वती नगर टीम एव साइबर टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश पांडेय उर्फ राज पिता सूर्य नारायण पांडेय उम्र 21 साल पता कुकुर बेड़ा आदिवासी मोहल्ला थाना सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर में देशी शराब मसाला रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में मुकेश पांडेय से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखंे 32 पौवा देशी शराब मसाला कीमती रायपुर 3520 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 75/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी-1. मुकेश पांडेय उर्फ राज पिता सूर्य नारायण पांडेय उम्र 21 साल पता कुकुर बेड़ा आदिवासी मोहल्ला थाना सरस्वती नगर रायपुर

Related Articles

Back to top button