प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा : पवित्र गुफा में छड़ी पूजन के साथ श्री अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन

सच तक इंडिया रायपुर जम्मू। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर 52 दिनों तक चली श्री अमरनाथ यात्रा 2024 सोमवार को सम्पन्न हो गई। पवित्र छड़ी के संरक्षक दीपेंद्र गिरि और साधुओं के समूह ने पंचतरणी में रात बिताने के बाद अमरनाथ की पवित्र गुफा में छड़ी पूजन कर यात्रा के सम्पन्न होने की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा में 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में विराजमान हिम शिवलिंग के दर्शन किए जोकि 2012 के बाद सबसे अधिक हैं। पवित्र गुफा में साधुओं के समूह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक पूजन और अनुष्ठान किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि 2012 में 6 लाख 35 हजार शिवभक्तों ने पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे जोकि अब तक का आल टाइम रिकार्ड भी है। साल 2010 में 4 लाख 55 हजार, 2011 में 6 लाख 21 हजार, 2013 में 3 लाख 54 हजार, 2014 में 3 लाख 72 हजार, 2015 में 3 लाख 52 हजार, 2016 में 2 लाख 21 हजार, 2017 में 2 लाख 60 हजार, 2018 में 2 लाख 85 हजार, 2019 में 3 लाख 43 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

2020 में 3 लाख 4 हजार, 2023 में 4 लाख 50 हजार शिवभक्तों ने अमरनाथ यात्रा की थी। इस बार 29 जून 2024 को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी और 19 अगस्त को सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button