छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य पर आप नेता के चेलेंज से डर कर भागे भाजपा के पूर्व विधायक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव (मीडिया,सोशल मीडिया प्रभारी मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने बताया कि कल एक चैनल में प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिबेट चल रही थी। उन्होंने बताया था कि रायपुर के मेकाहारा में दवाइयां नहीं हैं जनता बाहर से महंगी दवाई खरीदने मजबूर है। सीटी स्कैन, एमआरआई नहीं हो रहा है एक्सरे मशीन ख़राब पड़ी है। दुःखद तो ये है कि अस्पताल में सिरिंज तक नहीं है। सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है हमर क्लिनिक जिसमें 1790 करोड़ रूपये आना था जो 440 करोड ही आया बाकी का पैसा नहीं आया है क्योंकि रायपुर में 30 अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाये। जब रायपुर की यह स्थिति है तो प्रदेश का क्या हाल होगा? रायपुर के मठपारा में 2 बीएचके फ्लैट में अस्पताल चल रहा है जिसमें डॉक्टर के नाम में फार्मिंस्ट बैठता है। देवेंद्र नगर की हमर क्लीनिक में एक नर्स के भरोसे है। जिस पर भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से बताया। इस पर सुंदरानी जी ने यह चैलेंज लिया कि कल मैं दोपहर 2 बजे आपके साथ कल मेकाहारा चलूँगा और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लूँगा। और जब आज मैं अपने साथियों के साथ दोपहर 2:00 बजे श्रीचंद सुंदरानी जी के घर पर गया तो मुझे बताया गया कि सुंदरानी जी पटना चले गये हैं और उन्होंने 5 तारीख को चलने की बात कही।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो गई है आम जनता स्वास्थ्य के अभाव में मर रही है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।

 

Related Articles

Back to top button