छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
वन मंत्री के काफिले का एक्सीडेंट,4 जवान घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोंडागांव– वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह दुर्घटना एनएच-30 पर घोड़ागांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार काफिले की फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं विधायक लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।



