रायपुर रेलवे स्टेशन में आरक्षक के बंदूक एक्सीडेंटल फायर हुआ, जवान की मौत, एक यात्री घायल

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 में आज आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक से सारनाथ एक्सप्रेस से उतरते वक्त एक्सीडेंटल फायर हुआ। हादसे में आरक्षक के सीने पर गोली जा लगी। इलाज के दौरान रामकृष्ण केयर अस्पताल में आरक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में एक यात्री घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उप नि एसडी डी घोष+04 आरपीएसएफ के द्वारा अनुरक्षण कर रहे थे। अनुरक्षण कर रायपुर स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर 01 पर प्रातः क़रीबन 6 बजे आरपीएसएफ बल के सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक़ से कोच नंबर S/02 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हुआ। जिससे स्वयं दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है। ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस एवं साइड में उसके पिता सोए हुए थे गोली चलने की आवाज़ से वे दोनों उठे देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। जवान एवं मोहम्मद दानिश दोनों को रामकृष्ण हॉस्पिटल लेजा कर एडमिट किया गया। जवान दिनेश चंद्र पिता करतार सिंह उम्र (34) निवासी राजस्थान की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मृत्यु हो गई है एवं नौरोजाबाद निवासी मोहम्मद दानिस पिता इक्तियाक आलम का इलाज जारी है।



