छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आजाद चौक थाना क्षेत्र में 27 मार्च को विभिन्न स्थानों पर डीजे वाहनों के चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रायपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 27 मार्च को विभिन्न स्थानों पर डीजे वाहनों के चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आजाद चौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित वाहनों को रोका और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान कई वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करते नहीं पाए गए

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे आयोजनों के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा की स्थिति न बने।

 

Related Articles

Back to top button