छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
ब्रेकिंग न्यूज़ : राजधानी में दिन-दहाड़े चली गोली, कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने आरोपी हवाई फायर कर भागे

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी में कोयला कारोबारी के ऑफिस पर गोली चलने की घटना सामने आई है. अमन साहू गैंग के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के कयास लगाए गए हैं.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर कर भाग निकले.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे पूर्व रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के घटनाक्रम में झारखंड के एक गैंग को पूर्व पकड़ा था. ताजा घटना में भी इसी गैंग पर शक है. घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.



