छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजेन्द्र ओझा “शाला गौरव” सम्मान से सम्मानित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। श्री गुजराती शाला भवन, देवेन्द्र नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजेन्द्र ओझा को “शाला गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री गुजराती शिक्षण संघ द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दो ऐसे भूतपूर्व छात्रों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो। ज्ञातव्य है कि राजेन्द्र ओझा ने न केवल रंगकर्म के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है अपितु आपकी कविताएं, लघुकथा एवं व्यंग्य विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं। आपको सर्वाधिक भाषा के कैलेंडर एवं पंचांग एकत्रित करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के दो प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए हैं। आप नारायणी साहित्यिक संस्थान एवं चरामेति फाउंडेशन के अंतर्गत साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी संलग्न रहते हैं।
इस समारोह में नारायणभाई पटेल, जयंतीभाई पटेल, किर्तीभाई व्यास, तुलसी भाई पटेल, अशोक भाई पटेल, जयंत भाई टांक, विट्ठल भाई पटेल, जयेश भाई पिथालिया, डॉ. मृणालिका ओझा, हितेश भाई व्यास, हेमंत भाई गोहिल, दिनेश भाई पटेल, हितेश भाई रायचुरा, डॉ. शैलेष शर्मा, श्रीमती योगिता टांक, अनीस मेमन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा संपूर्ण शालेय स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button