छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
प्रदेश रसोईया संघ की रैली आगामी 4 फरवरी को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। प्रदेश रसोईया संघ की भव्य रैली आगामी 4 फरवरी को आरंग ब्लॉक के टाउन हॉल में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश भर के 87500 रसोईया साथी इकट्ठे होंगे, प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी, आरंग के विधायक माननीय खुशवंत साहिब जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें स्कूली शिक्षा मंत्री के द्वारा बड़ी घोषणा करने की उम्मीद रसोईया साथियों को है, प्रदेश के सभी रसोइया साथी अधिक से अधिक संख्या में इस दिन आरंग पहुंचेंगे, यह जानकारी नीलू ओगरे प्रांत प्रमुख ने दिया।
इस कार्यक्रम की बड़ी भूमिका फूलबाई कुर्रे श्रद्धा मानिकपुरी विनोद खांडेकर लोकेश चंद्राकर की रही।



